Shah Times

HomePoliticsयोगी कैबिनेट के विस्तार में अनिल कुमार समेत चार मंत्रियों ने ली...

योगी कैबिनेट के विस्तार में अनिल कुमार समेत चार मंत्रियों ने ली शपथ

Published on

लखनऊ, (Shah Times)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार में मंगलवार को चार नये मंत्रियों ने शपथ ली।

राजभवन में एक सादे समारोह में राज्यपाल आनदीबेन पटेल ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष एवं विधायक ओम प्रकाश राजभर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य दारा सिंह चौहान, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र के विधायक अनिल कुमार और गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद विधानसभा सीट से विधायक सुनील शर्मा को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत योगी मंत्रिमंडल के कई सदस्य और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

जहूराबाद सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले ओम प्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़ कर कुछ महीने पहले भाजपा में वापसी करने वाले दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाये जाने की अटकलें काफी समय से लगायी जाती रही हैं वहीं हाल ही में सपा गठबंधन से किनारा कर भाजपा का समर्थन करने वाले रालोद के विधायक अनिल कुमार को मंत्री पद के लिये ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। ऐसा ही भाजपा विधायक सुनील शर्मा के साथ भी हुआ है।

राजभर योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री थे और उन्हे दिव्यांग कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया था मगर 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कुछ मतभेदों के बाद उन्होंने भाजपा से किनारा कर समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन कर लिया था।

2022 के विधानसभा चुनावों के बाद, उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश के साथ मतभेदों का हवाला देते हुए सपा से गठबंधन तोड़ दिया और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में फिर से शामिल हो गए। राजग में उनकी दोबारा एंट्री के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।

इसी तरह, दारा सिंह चौहान भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में वन मंत्री के पद पर काम कर चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होने मंत्री पद और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और सपा में शामिल हो गये।

बाद में दारा सिंह ने सपा उम्मीदवार के रूप में घोसी सीट से चुनाव लड़ा और विजयी हुए। हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता और सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और दोबारा भाजपा में शामिल हो गए।

उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में घोसी सीट के लिए उपचुनाव लड़ा, जो उनके इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी लेकिन उन्हे हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद के लिए द्विवार्षिक चुनाव जीता।

मंत्री पद की शपथ लेने वाले अनिल कुमार मुजफ्फनगर जिले की पुरकाजी सीट से तीन बार रालोद के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।

गौरतलब है कि लंबे समय से सपा के साथ गठबंधन कर रहे रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव से नाता तोड़ लिया और रालोद के पाले में चले गये। अनिल कुमार को जयंत चौधरी का करीबी माना जाता है। 

पुरकाजी विधायक अनिल कुमार मूल रूप से सहारनपुर के ताहरपुर के निवासी है। वह दो बार 2007 एवं 2012 में मुजफ्फरनगर की चरथावल (सुरक्षित) सीट से बसपा विधायक चुने गए थे पर 2017 में वह पुरकाजी (सुरक्षित) सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद ऊंटवाल से पराजित हो गए थे मगर 2022 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रमोद ऊंटवाल को पराजित कर दिया।

सुनील शर्मा गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट से विधायक हैं। तीन बार के विधायक शर्मा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी का करीबी माना जाता है।

 

Latest articles

रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपरकिंग्स को शिकस्त देकर शान के साथ प्लेऑफ में दाखिल 

दिलचस्प है कि एक वक्त टूर्नामेंट से लगभग बाहर निकल चुकी रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु...

Shah Times Delhi 19 May 24

Latest Update

रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपरकिंग्स को शिकस्त देकर शान के साथ प्लेऑफ में दाखिल 

दिलचस्प है कि एक वक्त टूर्नामेंट से लगभग बाहर निकल चुकी रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु...

लोकसभा चुनाव के दौरान 8890 करोड़ रुपये नकद,ड्रग जब्त

चुनाव आयोग ने कहा है कि सूचना पर आधारित समन्वित कार्रवाई और निरंतर सतर्कता...

आरएसएस को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने क्या कहा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह- सांसद...

एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी आग से 10 की मौत

बस मथुरा-वृंदावन से लौट रही थी और बस में अधिकतर यात्री पंजाब और चंडीगढ़...

दिल्ली के सीएम आवास से किसे और क्यों गिरफ्तार किया गया

विभव कुमार ने अपनी शिकायत को लेकर दिल्ली पुलिस को जो मेल भेजा था...

अब भारत बनेगा सेमी कंडक्टर चिप्स हब, गुजरात और असम में हो रहे हैं प्लांट तैयार

भारत-ताइवान संबंध व्यापार, संस्कृति और शिक्षा पर केंद्रित हैं। हालांकि, चीनी संवेदनशीलता के कारण...

धमाकों से दहला ऋषिकेश,गौआश्रम में लगी आग

घरों से बाहर निकले लोग; मच गई अफरा-तफरी ऋषिकेश,(Shah Times)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)...

कन्‍हैया कुमार पर हमला बीजेपी की हताशा का नतीज़ा :कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार कन्हैया...

यूपी: पांचवें चरण के लिए आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

पांचवें चरण की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव 20 मई को लखनऊ,(Shah Times)।रायबरेली व अमेठी...
error: Content is protected !!