Shah Times

HomeStateUttarakhandउत्तराखंड के जंगलों में आग बुझाने के लिए वायु सेना की मदद 

उत्तराखंड के जंगलों में आग बुझाने के लिए वायु सेना की मदद 

Published on

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आग की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आज शाम हल्द्वानी में एक बैठक बुलाई है। दूसरी ओर से कुमाऊं आयुक्त ने मंडल में आग लगाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने के निर्देश दिये हैं।

नैनीताल, (Shah Times)। उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। राज्य में अभी तक 689.89 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ चुका है। इससे वन विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है। नैनीताल में आग बुझाने के लिए वायु सेना के हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। 

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात तक पूरे प्रदेश के जंगलों में आग लगने की 575 घटनायें सामने आ चुकी हैं। आग लगने से कुल 689.89 हेक्टेयर क्षेत्रफल जल कर राख हो चुका है। इससे वन विभाग को 14,41,771 रुपये का नुकसान हुआ है।

वनाग्नि की सबसे अधिक 405 घटनायें आरक्षित वन क्षेत्र में हुई हैं। आरक्षित वन क्षेत्र में 478.29 हेक्टेयर क्षेत्रफल आग की भेंट चढ़ चुका है। इसी प्रकार सिविल वन क्षेत्र में 170 घटनायें प्रकाश में आयी हैं। इसमें 211.6 हेक्टेयर वन खाक हो गया है।

आग से कुमाऊं मंडल खासा प्रभावित है। गढ़वाल मंडल में कल शाम तक 211 जबकि कुमाऊं मंडल में 313 घटनायें दर्ज की गयी हैं। कुमाऊं मंडल में 395.92 हेक्टेयर क्षेत्रफल वनाग्नि की भेंट चढ़ गया है। वन विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार कुमाऊं मंडल में 8.30 लाख का नुकसान हुआ है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आग की 31 घटनायें सामने आयीं। इस दौरान कुमाऊं मंडल में 24 घटनायें दर्ज की गयीं। यहां भी सबसे अधिक आरक्षित वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

नैनीताल में कल देर शाम को पाइंस इलाके में वनाग्नि ने भीषण रूप ले लिया। आग लड़ियाकांटा क्षेत्र में एयर फोर्स स्टेशन तक पहुंच गयी। स्टेशन को बचाने के लिये केन्द्र सरकार से मदद की गुहार लगायी गयी। केन्द्र सरकार से नौ सेना के हेलीकाॅप्टर की मांग की गयी।

केन्द्र सरकार की ओर से नौ सेना का एमआई-17 हेलीकाप्टर को कल ही मौके पर भेज दिय गया। आज दिन भर हेलीकाप्टर आग बुझाने में जुटा रहा। उसने भीमताल से पानी भरने के लिये कई चक्कर लगाये।

दूसरी ओर सरकार भी वनाग्नि की घटनाओं से हलकान है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आग की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आज शाम हल्द्वानी में एक बैठक बुलाई है। दूसरी ओर से कुमाऊं आयुक्त ने मंडल में आग लगाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने के निर्देश दिये हैं। इसके बाद कुमाऊं में तीन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये गये हैं।

Latest articles

केजरीवाल ने बताई मोदी की मंशा

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने...

20 सालों बाद धरती से टकराया दुनिया का सबसे शक्तिशाली सौर तूफान

दुनिया के सबसे शक्तिशाली सौर तूफान की करें तो यह 1859 में धरती से...

बॉलीवुड की महिला निर्देशक जिन्होंने अपने कंटेंट से सभी का दिल जीता

हिंदी सिनेमा में अद्भुत महिला निर्देशक अपने प्रोजेक्टों से दिल जीत रही हैं चाहे...

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं राजा है- राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे...

Latest Update

केजरीवाल ने बताई मोदी की मंशा

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने...

20 सालों बाद धरती से टकराया दुनिया का सबसे शक्तिशाली सौर तूफान

दुनिया के सबसे शक्तिशाली सौर तूफान की करें तो यह 1859 में धरती से...

बॉलीवुड की महिला निर्देशक जिन्होंने अपने कंटेंट से सभी का दिल जीता

हिंदी सिनेमा में अद्भुत महिला निर्देशक अपने प्रोजेक्टों से दिल जीत रही हैं चाहे...

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं राजा है- राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे...

मुंबई पुलिस ने मुझे फंसाया है: कमाल राशिद खान

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मतदान के दौरान सभी लाइसेंसी हथियार जमा...

माँ जिसके बिना दुनिया में सब कुछ अधूरा सा !

माँ के प्रेम की अनंतता: माँ का प्रेम असीमित होता है। वह अपने...

कलयुगी सौतेले पिता ने किए रिश्ते तार-तार….

6 माह से नाबालिग बेटी को ही बना रहा था हवस का शिकार बुढ़ाना,(Shah Times)।...

सलमान खान की ‘Tiger 3’ ने जापान में मचा दी धूम 

जापान में इंडियन फिल्मों का बहुत क्रेज है टाइगर 3 ने जापान में सात...

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रनों से हराया

साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल की आतिशी शतकीय पारियों तथा उसके बाद...
error: Content is protected !!