आज का इतिहास: 3 फरवरी की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं, प्रसिद्ध हस्तियों की जन्म और पुण्यतिथि

जानिए 3 फरवरी का इतिहास, इस दिन की प्रमुख घटनाएँ, प्रसिद्ध लोगों के जन्म और पुण्यतिथियाँ। ऐतिहासिक घटनाओं की पूरी जानकारी एक ही स्थान पर।

3 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1503: पुर्तग़ाली तथा उस्मानों के बीच दीव की लड़ाई भारत के दीव में लड़ी गई।

1760: सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को हराया।

1815: दुनिया में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विट्जरलैंड में खोला गया।

1915: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान स्वेज नहर पर जर्मनी और उसमानी शासन की संयुक्त सेनाओं ने हमला किया।

1916: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना।

1925: मुंबई से कुर्ला के बीच भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा शुरू।

1934: पहली बार हवाई जहाजों से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ।

1942: जावा पर पहला जापानी हवाई हमला।

1943: जर्मनी और सोवियत संघ के बीच स्टालिनग्राड युद्ध समाप्त।

1954: प्रयाग में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ में 500 से अधिक लोगों की मौत।

1958: बेनेलक्स आर्थिक संघ का गठन।

1969: रूस का चालक रहित अंतरिक्ष यान ‘लूना 9’ चंद्रमा पर उतरा।

1970: भारत के पहले कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।

1972: जापान के सप्पारो में एशिया का पहला शीतकालीन ओलंपिक आयोजित।

1988: भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी ‘आईएनएस चक्र’ सैन्य बेड़े में शामिल।

1995: आईलीन कॉलिन्स अंतरिक्ष शटल संचालित करने वाली पहली महिला बनीं।

1999: जम्मू-कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार।

2005: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारतीय सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए विधेयक पारित।

2006: मिस्र का जहाज ‘अल सलाम-98’ डूबा।

2007: चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च किया।

2008: भारत को ईरान के तटीय क्षेत्रों में 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार मिला।

2009: ग्रामीण विकास मंत्रालय ने गरीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया।

2012: अमेरिका की प्रतिष्ठित ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ प्रतियोगिता में सात भारतीय-अमेरिकी छात्रों ने स्थान पाया।

2017: चेन्नई पोर्ट पर दो तेल जहाजों की टक्कर से बड़े पैमाने पर तेल रिसाव हुआ।

3 फरवरी को जन्मे प्रमुख व्यक्ति

1816: ‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक राम सिंह।

1909: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली।

1931: प्रसिद्ध अभिनेता नासिर हुसैन।

1938: मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान।

1958: शानदार अभिनेत्री रीमा लागू।

1963: रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर रघुराम राजन।

1980: भारतीय डांसर और मॉडल राखी सावंत।

1983: भारतीय तमिल अभिनेता सिलंबरसन राजेन्द्र।

3 फरवरी को हुए निधन

1969: तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता सी. एन. अन्नादुरई।

1978: महाकवि शंकर कुरुप।

1979: प्रसिद्ध हिंदी कहानीकार राधाकृष्ण।

2000: तबलावादक उस्ताद अल्ला रक्खा खान।

2010: ऑस्ट्रेलिया की महिला शासक रेजिना।

2012: फिल्म निर्देशक राज कंवर।

2016: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़।