-नीलम सैणी
नई दिल्ली (Shah Times): नारियल और कपूर का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं नारियल और कपूर स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। खासकर जब ठंड में त्वचा सूखने और फटने लगती है। लेकिन इस समस्या से छुटकारा दिलाने के हम आपको नारियल तेल और कपूर के कुछ बड़े फायदे बताने वाले हैं।?
सर्दी के मौसम में त्वचा का रूखापन बढ़ जाता है जिसके कारण स्किन खींची-खींची सी रहती है। कई बार तो फेस पर जलन भी होने लगती है। इसलिए ठंड के मौसम में लोग अपने फेस पर ऐसे प्रोडक्ट्स लगते हैं, जो त्वचा की नमी और चमक बनाए रखे। इस मौसम में सबसे ज्यादा स्किन केयर में इस्तेमाल होने वाला नुस्खा है कपूर के साथ नारियल तेल। कपूर और नारियल तेल दोनों ही प्राकृतिक रूप से त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं, खासकर जब ठंड में त्वचा सूखने और फटने लगती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ नारियल तेल और कपूर के फायदे बताने वाले हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
नारियल तेल और कपूर का इस्तेमाल करने से त्वचा को मिलते हैं अनेक फायदे
त्वचा में नमी बनाए रखना
नारियल तेल में प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो ठंड में रूखी त्वचा में नमी बनाए रखता है। इसके साथ कपूर का मिश्रण भी त्वचा में नमी बरकरार रखने में मदद करता है।
स्किन की सूजन कम करना
त्वचा की सूजन को भी कम करने का नारियल तेल और कपूर का मिश्रण काफी फायदेमंद होता है। इसको फेस पर अप्लाई करने से त्वचा शांत रहती है।
मुंहासे और दाग धब्बे कम होना
आपकी त्वचा में मुंहासे या पिंपल्स की समस्या है, तो कपूर और नारियल तेल का मिश्रण बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। इससे आपकी त्वचा साफ रहती है और दाग-धब्बे भी हल्के पड़ते हैं।
झुर्रियां कम होना
इन दोनों चीजों का मिश्रण आपकी झर्रियों और फाइन लाइन को कम करता है। क्योंकि इनमें एंटी एजिंग गुण भी मौजूद होते हैं। आपको बता दें कि इसमें लौरिक एसिड होता है, जो त्वचा को नरम और लचीला बनाए रखता है।
स्किन का हेल्दी और चमकदार होना
नारियल तेल और कपूर का मिश्रण नई कोशिकाओं के निर्माण को भी बढ़ावा देता है। जिससे त्वचा ज्यादा हेल्दी और शाइनी दिखाई देती है।
कैसे बनाएं नारियल तेल और कपूर का मिश्रण
इससे बनाने के लिए1 छोटी कटोरी में 1-2 चम्मच नारियल तेल और 1 चुटकी कपूर डालिए। इन दोनों को अच्छे से मिलाकर एक समान मिश्रण बना लीजिए। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और 10-15 मिनट तक लगा रहने दीजिए। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लीजिए। ऐसा करने से आपका चेहरा बहुत ही मुलायम और चमकदार बन जाएगा।