मिस्र से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स को समु्द्र में तैराकी करना महंगा पड़ गया
International Desk
Written by Nasir Rana
नई दिल्ली। अक्सर सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल होते रहते है। जिनमे काफी सुखद तो कुछ बहुत ही खौफ और रोंगटे खड़े करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में मिस्र से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स को समु्द्र में तैराकी करना इतना महंगा पड़ गया कि उसकी जान तक चले गई। दरअसल समुद्र में गोते लगाते एक आदमी को शार्क अटैक करते हुए निगल जाती है।
ये वीडियो मिस्र के हर्गहाडा के रेड सी रिजॉर्ट की बताई जा रहा है। इस वीडियो को देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स समुद्र में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है और टाइगर शार्क उसपर हमला कर देता है। वो बार-बार मदद की दुहाई लगा रहा होता है। शार्क से बचने की कई बार कोशिश भी करता है।
लेकिन शार्क के हमले से खुद को नहीं बचा पाता है और अंत में जिंदगी की जंग हार जाता है जो बहुत ही दुखदाई नजारा होता है। पहले वो शख्स शार्क के हमले में घायल हो जाता है फिर शार्क उसे निगल जाती है बताया गया है कि वो रूसी नागरिक था।
समंदर की सैर कर रहे दूसरे पर्यटक भी यह नजारा देख रहे होते हैं और वह लाचार होकर सिर्फ इतना ही कह पा रहे हैं कि ओ माय गॉड, ओ माय गॉड।
SharkAttackinEgypt
International, Egypt,Tiger Shark attack,TigerShark