रतन टाटा के सौतले भाई बने ट्रस्ट के नये चैयरमैन, जानिये कौन हैं नोएल टाटा

रतन टाटा के सौतले भाई बने ट्रस्ट के नये चैयरमैन, जानिये कौन हैं नोएल टाटा
नोएल टाटा की टाटा ट्रस्ट के कामकाज में बेहद एक्टिव भूमिका रही है. मौजूदा समय में वे सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं जो टाटा ट्रस्ट के अंदर ही आता है।

मुंबई (Shah Times): रतन टाटा की मृत्यु के एक दिन बाद उनकी विरासत का ऐलान हो गया है। नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन बनाया गया है। रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पहले से हैं टाटा ट्रस्ट के साथ जुड़े हुए

नोएल टाटा की टाटा ट्रस्ट के कामकाज में बेहद एक्टिव भूमिका रही है. मौजूदा समय में वे सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं जो टाटा ट्रस्ट के अंदर ही आता है।

सफल उघोगपति माने जाते हैं नोएल टाटा

नोएल टाटा टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं। साथ ही वे टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चैयरमैन हैं साथ ही टाटा स्टील और टाइटन के वाइस चैयरमैन हैं। उनके कार्यकाल में ट्रेंट की सफलता की चर्चा इन दोनों चारों तरफ है। ट्रेंट का मार्केट कैप 2.93 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है।

परीवार से जुड़ी जानकारी

नोएल टाटा, नवल एच टाटा और सिमॉन टाटा के बेटे हैं और आलू मिस्ट्री उनकी पत्नी हैं जो शपूरजी पलोनजी ग्रुप की मिस्त्री फैमिली से आती हैं। शपूरजी पलोनजी ग्रुप की टाटा संस में 18.3 फीसदी हिस्सेदारी है। नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा भी ट्रेंट के साथ 2016 से जुड़े हैं और स्टार बाजार के प्रमुख हैं। नोएल टाटा की बेटियां भी टाटा समूह की कंपनियों के साथ जुड़ी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here