बहराइच हिंसा मामले में विपक्ष का प्रदेश सरकार पर निशाना

बहराइच हिंसा मामले में विपक्ष का प्रदेश सरकार पर निशाना
सभी पक्ष कानून व्ययवस्था बनाएं रखें। सरकार को न्याय करना चाहिए। सरकार को भी घटना की जानकारी लेनी चाहिए थी। शासन की चूक की वजह से यह घटना हुई है। वोट की राजनीति के तहत भाजपा ऐसी घटनाएं करा रही है।

बहराइच (Shah Times): बहराइच हिंसा मामले में राजनीति तेज हो गई है। अब सपा ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा है। बहराइच मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मेरी अपील है की जो जो पक्ष इसमें है उसमे कानून व्यवस्था बनाएं।

कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील

सभी पक्ष कानून व्ययवस्था बनाएं रखें। सरकार को न्याय करना चाहिए। सरकार को भी घटना की जानकारी लेनी चाहिए थी। शासन की चूक की वजह से यह घटना हुई है। वोट की राजनीति के तहत भाजपा ऐसी घटनाएं करा रही है।

भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप

भाजपा समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही हैं ताकि वोट की राजनीति करी जा सके। जब तक सरकार नहीं बदलेगी तब तक ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लगेगी। जुलूस के दौरान कौन कौन से गाने बजाए जा रहे थे उसकी भी जानकारी देनी चाहिए क्या उससे समाज में विद्वेष फ़ैलाने का काम किया जा रहा था।

चंद्रशेखर ने भी लगाये आरोप

बहराइच मामले में नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासनिक लापरवाही के कारण पूरा जनपद आग की लपेटों में जला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आप जिस पद पर हैं, उस पद की संवैधानिक गरिमा होती है। मेरा आपसे निवेदन है कि आम जनता को अपनी हठधर्मिता की भेंट न चढ़ाएं।

संजय निषाद ने लगाये आरोप

बहराइच हिंसा पर यूपी के मंत्री संजय निषाद ने कहा, “मैं इस घटना की निंदा करता हूं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हमें समझना चाहिए कि जो पार्टियां एक धर्म विशेष को संरक्षण दे रही हैं, उन्हें उनके समर्थन में बयान कैसे जारी करना चाहिए। जो लोग उन्हें बचा रहे हैं, जो हिंसा कर रहे हैं, उन्हें सवालों का जवाब देना चाहिए।

क्या है बहराइच का मामला?

बहराइच में महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में गाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया तो दूसरे समुदाय के लोगों ने रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे बचाने पहुंचे राजन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का पूरे जिले में विरोध शुरू हो गया। विसर्जन कमेटी के लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाईवे पर चहलारी घाट पुल के पास जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। बहराइच-लखनऊ हाईवे भी जाम कर दिया गया। इसके विरोध में प्रदर्शन के साथ आगजनी और पथराव हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here