Thursday, November 30, 2023
HomeHealthNobel Prize 2023: मेडिसिन का नोबेल प्राइज कोविड की वैक्सीन बनाने वालो...

Nobel Prize 2023: मेडिसिन का नोबेल प्राइज कोविड की वैक्सीन बनाने वालो को

Published on

नोबेल प्राइज (nobel prize) के अंतर्गत 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख डॉलर) नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इस पुरस्कार की धनराशि संस्थापक स्वीडिश नागरिक वैज्ञानिक एवं अनुसंधानकर्ता अल्फ्रेड नोबेल की संपत्ति में से दी जाती है ,जिनका 1896 में निधन हुआ था।

स्टाकहोम । शरीर-क्रिया विज्ञान एवं औषधि क्षेत्र के लिए 2023 का नोबेल प्राइज हंगरी मूल की जैव-रसायन वैज्ञानिक कैटालिन कारिको और अमेरिका के ड्रू वीसमैन को एम-आरएनए आधारित कोविड-19 वैक्सीन के विकास में उनके योगदान के लिए संयुक्त रूप से देने की सोमवार को ऐलान किया गया।

नोबेल असेंबली के सचिव थॉमस पर्लमैन ने स्टाकहोम के कोरोलिंस्का संस्थान में इस पुरस्कार का ऐलान किया।

इस घोषणा के अनुसार दोनों वैज्ञानिकों को न्यूक्लियोसाइड आधारित संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के सम्मान के तौर पर यह सम्मान दिया जा रहा है। बयान के अनुसार उनकीस खोज से कोरोना वायरस-कोविड-19 से बचाव के लिए एम-आरएनए टीकों के विकास में मदद मिली।

कैटालिन कारिको मूल रूप से हंगरी की है और अमेरिका में बस गयी हैं। वह बायोकेमिस्ट हैं। उन्हें आरएनए के हस्तक्षेप से प्रभावित शारीरिक क्रियाओं की व्यवस्था का विशेषज्ञ माना जाता है। उनका जन्म 15 जनवरी 1955 में हुआ था। कैटलिन ने प्रोटीन उपचार के लिए इन विट्रो-ट्रांसक्राइब्ड एमआरएनए के विकास पर शोध किया है। वह पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं।

अमेरिका के वैज्ञानिक वीसमैन ने पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में ही कारिको के साथ मिल कर शरीर के अंदर न्यूक्लियोसाइड आधारित परिवर्तन पर अनुसंधान किया ।

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही 2023 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी। इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा नौ अक्तूबर को की जाएगी।

अभी तक शरीर-क्रिया एवं औषधि क्षेत्र में 113 व्यक्तियों को नोबेल पुरस्कार प्रदान किए गया है जिनमें 12 महिलाएं हैं।

नोबेल प्राइज (nobel prize) के अंतर्गत 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख डॉलर) नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इस पुरस्कार की धनराशि संस्थापक स्वीडिश नागरिक वैज्ञानिक एवं अनुसंधानकर्ता अल्फ्रेड नोबेल की संपत्ति में से दी जाती है ,जिनका 1896 में निधन हुआ था।

Nobel Prize 2023: Nobel Prize for Medicine will be given to the one who made the Covid vaccine

BREAKING NEWS, Shah Times,
,NobelPrize , Physiology , Medicine has , Katalin Karikó , Drew Weissman , mRNA vaccines , COVID-19,www.shahtimesnews.com,Nobel Prize 2023

Latest articles

आईपीएस अभिनव कुमार उत्तराखंड के नए डीजीपी  

देहरादून ।  उत्तराखंड में साल 1996 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अभिनव...

Shah Times Lucknow 30 Nov 23

Shah Times Delhi 30 Nov 23

Latest Update

आईपीएस अभिनव कुमार उत्तराखंड के नए डीजीपी  

देहरादून ।  उत्तराखंड में साल 1996 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अभिनव...

विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने काले लिबास में किया प्रदर्शन

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly) में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (SP)...

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेने के इल्ज़ाम में पटवारी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने बुधवार को राजस्व हलका शामचुरासी,...

सार्वजनिक शिक्षा में जीवन कौशल को मुख्य विचारधारा में लाना

भारत में लाइफ स्किल्स कोलेबोरेटिव की प्रभावपूर्ण पहलें मानव अस्तित्व के भव्य इतिहास में, किसी...

मधुरिमा तुली को छठे अंतर्राष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म महोत्सव में जूरी के तौर पर चुना गया

मुंबई। अभिनेत्री मधुरिमा तुली (Madhurima tuli), जिन्होंने एक बहुमुखी कलाकार के रूप में अपनी...

गैस सिलेंडर फटने से पांच घर धराशायी

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) के चेंबूर इलाके में बुधवार सुबह...

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर दो वाहनो में टक्कर, चार बारातियों की मौत

मथुरा । उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के कोसीकलां क्षेत्र में मथुरा दिल्ली राष्ट्रीय...