अगरतला । त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
देब के साथ इस दौरान केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी थे, जो राजभवन भी साथ गये थे। श्री देब ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया।
उन्होंने अपनी एक पंक्ति के इस्तीफा में कहा,“मैं 14 मई 2022 के प्रभाव से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा देता हूं।”
बाद में देब ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पार्टी हाइकमान के निर्देश पर इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा,“पार्टी ने मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा था।”
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने शनिवार को अचानक इस्तीफा दे दिया, जिससे राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की कमान राज्य में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले नए हाथ में सौंपने का रास्ता बन गया है।
देव ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर यह कदम उठाया है और पार्टी भविष्य में जो भी जिम्मेदारी देती है उसे वह सहर्ष स्वीकर करेंगे।
देव के इस्तीफे के तुरंत बाद भाजपा ने विधायक दल की बैठक आज शाम सात बजे बुलाई है, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जा सकता है। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े शामिल होंगे।
देव (50) मार्च 2018 से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के पद पर थे। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पुराने कार्यकर्ता हैं। उन्हें वर्ष 2016 में त्रिपुरा में भाजपा का काम संभाला था। इससे पहले वह 15 वर्ष तक दिल्ली में रहकर संघ का काम किया था। वह यहां जिम प्रशिक्षक का काम भी करते थे।
गौरतलब है कि चुनाव से पहले भाजपा अपने चुनाव वाले राज्यों में मुख्यमंत्री का प्रयोग करती रही है। पार्टी ने इससे पहले उत्तराखंड और गुजरात में मुख्यमंत्री बदला था। पार्टी का यह प्रयोग उसके पक्ष में रहा था।
buy imitrex - imitrex 50mg uk order generic imitrex 50mg