दमाद का कत्ल और साजिश में ससुराली
बीती रात ससुराल के बाहर कातिलों ने ठोकी थी दमाद के सीने में गोली
पत्नी, दो सालिया, सास और ससुर के खिलाफ नामजद मुकदमा
शाह टाइम्स संवाददाता
हल्द्वानी। चांदमारी बीती रात एक दमाद के उसी के सुसराल के बाहर गोली मार दी गई। महज दो फिट की गली में गोली चली, एक मरा लेकिन किसी को कानों कान खरब नहीं। जाहिर हैं ये तगड़ी साजिश है, और इस साजिश में ससुराली फंसते नजर आ रहे है। मृतक की बहन ने तहरीर दी और भाई के ससुराली सास, ससुर, दो सालियां और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। हालांकि पुलिस बीती रात से ही पांचों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। घटना बीती शाम करीब साढ़े सात बजे की है। चांदमारी का अमित कुमार पुत्र मंगल कुमार सलड़ी स्थित अपने होटल से लौट रहा था। बाइक सवार अमित अभी सुसराल के बाहर पहुंचा था तभी उसे गोली मार दी गई। गोली सीने में लगी और अमित ने बहीं दम तोड़ दिया। लाश जिसने देखी वह मोहल्ले का एक युवक था। इसी ने खबर चंद कदम दूर अमित के घर पहुंचाई। कत्ल की खबर उड़ी तो मौके पर तमाशबीन जमा हो गए। इसके बाद पुलिस और फिर मौके की नजाकत को देखते हुए एसएसपी [भी पहुंच गए। चूंकि अमित के परिवार और ससुरालियों के बीच लंबे समय से कानूनी जंग चल रही, ऐसे में इल्जाम ससुरालियों के सिर ही आना था। इल्जाम लगा और पुलिस ने शाम ही पत्नी निकिता और ससुर दिनेश कुमार हिरासत में ले लिया। अगली सुबह होते ही मृतक की बहन शालिनी पुलिस के पास तहरीर लेकर पहुंच गई। उसने अमित की पत्नी निकिता, सास मीना देवी, ससुर दिनेश सालियां अंकिता, कविता पर कत्ल की साजिश का आरोप लगाया तहरीर के मुताबिक पुलिस ने इन पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पैदल आया था गोली मारने वाला इस दावें में बहुत दम है, और वजह एक संकरी गली है। जहां कत्ल हुआ वह गली महज दो फिट चौड़ी है। इस रास्ते से एक बार बमुश्किल केवल एक बाइक गुजर सकती है। जब दो बाइको का आमना सामना होता है तो एक बाइक को चौड़ी जगह देखकर रूकना पड़ता है। केवल बाइक नहीं ऐसा पैदल चलने वालों को भी करना पड़ा है। इससे अंदाजा लगाना साफ है कि हत्यारे पैदल ही थे। हो यह भी सकता है कि हत्या गली में रहने वाले किसी ने की हो।
कैमरे खंगाले में जुटी पुलिस आरोपी तो हिरासत में है लेकिन पुलिस अभी तक किसी मुकम्मल अंजाम तक नहीं पहुंची है। पुलिस सीसीटीवी खंगाले में जुटी है। हो सकता है कि कातिल का चैहरा फुटेज में दिख जाए हालांकि ऐसी संभावना कम है। वजह ये कि जिस तंग गली में घटना हुई है वहां और उसके आस-पास सीसीटीवी लगे होने की संभावना कम है।
पत्नी के दोस्तों पर भी पुलिस की नजर पूरे मामले में सबसे संदिग्ध भूमिका मृतक अमित की पत्नी निकिता की ही मानी जा रही है। पुलिस ने रात निकिता को हिरासत में लेने के साथ ही उसका मोबाइल भी कब्जे में ले लिया था मोबाइल से निकिता के करीबी दोस्तों का पता लगाया जा रहा है साथ ही यह भी देखाजा रहा कि निकिता ने किस नंबर पर, किस से और कितनी देर बात की। जो नंबर संदिग्ध है उसके बारे में निकिता से सवाल किए जा रहे है । कुछ यहीं तरीका पुलिस अन्य आरोपियों के साथ भी आजमा रही है।
हल्द्वानी। काठगोदाम चांदमारी निवासी उसके ही घर के सामने अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या करने तथा हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर काठगोदाम ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतत्व में काठगोदाम थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि शहर में अपराधि वारदातें बढ़ती जा रही है। राज्य की कानून व्यवस्था चरमारा गई है। अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि वह कहीं भी वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे है। बीती रात्रि भी सलड़ी अपने होटल से घर को जा रहे चांदमारी निवासी अमित कुमार को उसी के घर के सामने अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि अमित के हमलावरों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई किए जाने तथा कानून व्यवस्था को दुरूस्त किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह विष्ट, तस्कीन अहमद, भीम मेर, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, भगवती जोशी हरक सिंह भंडारी भाष्कर कांडपाल, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद थे।
Leave a Reply