नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गलवान में चीनी झंडे सम्बन्धी टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सेना का मनोबल गिराने वाला बयान बता कर इसकी तीखी आलोचना के एक दिन बाद बुधवार को गलवान में जवानों के तिरंगा फैलाने वाला चित्र जारी कर खुशी जाहिर की और कहा कि ऐसा देख कर उन्हें प्रसन्नता होती है।
दैनिक शाह टाइम्स की ताज़ा तरीन खबरों और ई-पेपर के लिए गुग्गल प्ले स्टोर से फ्री ऐप डाऊनलोड करें
राहुल गांधी ने बर्फ से ढकी गलवान घाटी में सेना के जवानों द्वारा तिरंगा फहराने की तस्वीर पोस्ट की और कहा कि देश के हर हिस्से में तिरंगा लहराते देखकर उन्हें खुशी होती है।
भारत की पवित्र भूमि पर हमारा तिरंगा ही फहराता अच्छा लगता है।#JaiHind #Galwan pic.twitter.com/NljDZiYLJx
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 5, 2022
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “भारत की पवित्र भूमि पर हमारा तिरंगा ही फहराता अच्छा लगता है।” इस टिप्पणी के साथ ही उन्होंने 'जय हिंद गालवान' को हैस्टेक़ भी किया है।
गौरतलब है कि गांधी ने कल गलवान घाटी में जब चीनी झंडा फहराने की बात कही थी तो भाजपा ने उन्हें आड़े हाथों लिया और उनके इस बयान को सेना का मनोबल गिराने वाला बताया था।
Leave a Reply