लखनऊ । रात करीब एक बजे बूम बॉक्स बार में लड़के-लड़कियां नशे में डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान किसी लड़की से छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया। लोगों के मुताबिक, समिट बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर रात एक बजे शराब परोसी जा रही थी।
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। विभूतिखंड इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा का कहना है कि पुलिस पहुंची तो बार बंद हो चुका था। सभी लोग भाग गए थे। बार संचालक से भी पूछताछ हो रही है। समिट बिल्डिंग इससे पहले भी विवादों में रही है। 16 अप्रैल की रात भी यहां एक बार के अंदर मारपीट हुई थी। नशे में धुत बार के बाउंसर ने अपने ही मैनेजर को पेन से गोद डाला था।
करीब डेढ़ महीने पहले एक बार में डांस करने को लेकर समिट बिल्डिंग में चाकूबाजी हुई थी। इस घटना में तीन लोग घायल हुए थे, लेकिन पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
Leave a Reply