नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यहां गुरुवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान व्यक्त किया।
विभाग के अनुसार दिन के समय अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान हैं।
मौसम विभाग ने कहा,“इस दौरान हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ आंधी आने और 40 किलोग्राम प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।”
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 23 और 24 अप्रैल को दिल्ली में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली में इस एक महीने लगातार सात दिन लू चली है।
गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस सत्र में औसत से तीन अधिक है।
बुधवार को यहां लू की स्थिति बनी रही तथा अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभान ने हालांकि बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कुछ राहत के बाद अगले सप्ताह पारा दोबारा 42 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा।
Leave a Reply