मुरादाबाद । किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर आज भारतीय किसान यूनियन की ओर से शहर के सिविल लाइन क्षेत्र अंबेडकर पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये, और साथ ही रक्तदान किया। किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर किसानों की ओर से रक्तदान महादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में किसानों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए वरिष्ठ किसान नेता चौधरी ऋषि पाल सिंह ने बताया कि आज किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत कि पुण्यतिथि पर आज पूरे भारतवर्ष में रक्तदान का कार्यक्रम रखा गया है, किसानों के मसीहा की पुण्यतिथि पर किसान रक्तदान कर यह संदेश देंगे कि जहां रक्तदान है, वहां महादान है,और जहां दान है वहां कल्याण है। महात्मा टिकैत ने जो आंदोलन चलाये हैं और किसानों को अपना हक लेने का अधिकार दिया है, और वह महात्मा टिकैत बेताज बादशाह साबित हुए हैं, दिल्ली बॉर्डर से लेकर तमाम हिंदुस्तान में जो आंदोलन चलाए हैं, किसानों को अपना हक के लिए जो पहचान बनाई है, और भोपा कांड में न जाने कितने किसानों को नए ट्रैक्टर दिलाने का काम किया, किसानों को हक दिलाने का काम किया, तो ऐसे महात्मा टिकैत जिनकी पहचान फसल से और हक से किसानों को सिखाई है, चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की इस पुण्यतिथि पर यह आह्वान किया गया है कि उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान कर महादान कमाने का काम करें, और एक दूसरे का इसमें सहयोग करें। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत के जो पुत्र है,नरेश टिकैत जी राष्ट्रीय अध्यक्ष है, वह भी महात्मा टिकैत की तर्ज पर ही काम कर रहे हैं, ईमानदारी के साथ।
sumatriptan 50mg usa - order imitrex 50mg for sale order imitrex