नीमच । मध्यप्रदेश के नीमच में एक मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात नीमच में एक स्थान पर एक मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरु हो गया। पूरे इलाके में अब ऐहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश के नीमच में एक मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रशासन पर सवालिया निशान लगाते हुए आरोप लगाया है कि नीमच प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है।
सिंह ने इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो पोस्ट करते हुए कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने कहा कि नीमच प्रशासन ने उन्हें बताया कि शासकीय भूमि पर मूर्ति स्थापित करने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया।
प्रश्न ४- पत्थरबाज़ी करने वाले कौन थे?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) May 17, 2022
उत्तर मिला- दोनों तरफ़ के थे।
प्रश्न ५- क्या दोनों तरफ़ के लोगों पर कार्रवाई हुई या होगी?
उत्तर मिला - CCTV पर देख कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।
प्रश्न ६- क्या मस्जिद जलाई गई?
उत्तर मिला- कुछ हिस्सों में आग लगी है।
4/n
pic.twitter.com/k0EzK6Fbia
सिंह का दावा है कि प्रशासन ने उन्हें किसी भी पक्ष की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं किए जाने की जानकारी दी और कहा कि सीसीटीवी के फुटेज देख कर कार्रवाई की जाएगी।
इस पर सिंह ने पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि क्या पुलिस की ज़िम्मेदारी नहीं है कि जब वे मौक़े पर हैं तो उन्हें स्वयं प्राथमिकी दर्ज नहीं करना चाहिए? उन्होंने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मालूम है कि जिस मोहल्ले में यह घटना हुई है उसी में नीमच भाजपा के विधायक भी रहते हैं।
purchase imitrex pill - sumatriptan 50mg ca sumatriptan 25mg us