दतिया । उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह मध्यप्रदेश के दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा के मंदिर में दर्शन किए।
#UPCM @myogiadidityanath ने दतिया, मध्य प्रदेश स्थित श्रीपीताम्बरा पीठ मंदिर में मां पीताम्बरा के दर्शन किए।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 8, 2022
मुख्यमंत्री जी ने मां की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। pic.twitter.com/wywEIPm4QU
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय प्रवास पर दतिया पहुंचे। उन्होंने मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के साथ मंदिर में मां पीतांबरा के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने स्थानीय वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी उपस्थित थे।
दतिया स्थित पीतांबरा मां का मंदिर मध्यप्रदेश के प्रमुख मंदिरों में से एक है।
Leave a Reply