उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्य प्रणाली को बेहतर व प्रभावी बनाने पर शुरू से जोर दिया। इसके सार्थक परिणाम हुए है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिली है। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने निर्मांण कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में योजनाएं पूरी ना होने से उनकी लागत बढ़ जाती है। इससे सरकारी राजकोष पर अनावश्यक बोझ बढ़ता है। जनता को भी सुविधाएं मिलने में बिलंब होता है। उनके निर्देश के चलते बड़ी संख्या में योजनाएं पूरी की गईं। उनका उद्घाटन भी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जनता का प्रतिनिधित्व अच्छा होता है, तो विकास को गति मिलती है और विकास की योजना का बेहतर लाभ आम जन मानस को प्राप्त होता है। गोरखपुर नगर निगम द्वारा विकास के लिए उपलब्ध धनराशि का प्रयोग जन सुविधाओं के लिए किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर गरीब को आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवास योजना प्रारम्भ की। हर गरीब को अपना आवास मिले, इसके लिए सरकार द्वारा बिना भेदभाव सभी को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विकास की योजना का लाभ पाना जनता का अधिकार है। गोरखपुर महानगर में पच्चीस हजार लोग प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा हर घर में शौचालय उपलब्ध कराया गया है। अशुद्ध पेयजल एवं गंदगी मस्तिष्क ज्वर जैसी बीमारियों को जन्म देती है। सरकार सभी को बिना भेदभाव स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। जिसके कारण इंसेफलाइटिस एवं कोरोना जैसी बीमारियों को नियंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य पद्धति ही किसी की पहचान होती है। योगी आदित्यनाथ ने दो सौ सैंतीस विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें एक सौ तैतीस परियोजनाओं का लोकार्पण तथा एक सौ चार परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
Leave a Reply