Shah Times

HomeStateKarnatakaकर्नाटक उप मुख्यमंत्री को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, ईडी का मुकदमा...

कर्नाटक उप मुख्यमंत्री को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, ईडी का मुकदमा रद्द

Published on

 

नई दिल्ली,(Shah Times) ।  सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के कांग्रेस सरकार  के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के खिलाफ 2018 के धनशोधन के एक मुकदमे की कार्यवाही को मंगलवार को रद्द कर दी।

न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने यह आदेश याचिकाकर्ता उप मुख्यमंत्री शिवकुमार और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच जारी रखने के कर्नाटक उच्च न्यायालय के अगस्त 2019 के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर पारित किया।

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें ईडी को अपनी जांच जारी रखने की अनुमति दी गई थी।ईडी ने शिवकुमार को समन जारी किया था, जिसे उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी।

ईडी ने 2017 में आयकर छापे के दौरान  शिवकुमार से कथित तौर पर जुड़े दिल्ली के परिसरों से लगभग सात करोड़ रुपए नकद जब्त किए जाने की सूचना के बाद 2018 में उनके खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था।

ईडी के कई दिनों की पूछताछ के बाद सितंबर 2019 में कांग्रेस नेता शिवकुमार को गिरफ्तार किया था। इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने अक्टूबर 2019 में उन्हें जमानत दे दी थी।

Latest articles

Shah Times Delhi 25 April 24

सपाईयों ने शुरू की ईवीएम की पहरेदारी

बसपाईयों ने भी स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू गाड़े मुजफ्फरनगर/नदीम सिद्दीकी(Shah Times)। लोकसभा...

दबंगो के खिलाफ क्रांति सेना पहुंची शहर कोतवाली

क्रांति सेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने बताया की कुछ लोग माफिया के रूप...

Latest Update

सपाईयों ने शुरू की ईवीएम की पहरेदारी

बसपाईयों ने भी स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू गाड़े मुजफ्फरनगर/नदीम सिद्दीकी(Shah Times)। लोकसभा...

दबंगो के खिलाफ क्रांति सेना पहुंची शहर कोतवाली

क्रांति सेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने बताया की कुछ लोग माफिया के रूप...

कांग्रेस के घोषणा पत्र से डर गईं भाजपा और मोदी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने अपने बयान में...

आईजी के आदेश के बाद भी दरोगा नहीं पहुंचा स्थानांतरण जनपद 

पर्वतीय और मैदानी जनपदों में उपनिरीक्षकों का संतुलन बनाएं रखने के लिए किया था...

मुस्लिम समुदाय के कोटा विस्तार को लेकर क्यों चिंतित है राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ?

संपूर्ण मुस्लिम समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग - ओबीसी के अंतर्गत आरक्षण देने पर...

देर रात रामपुर पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए...

ध्यान की गहनतम अनुभूतियों में डूबे श्रीमद् राजचन्द्र मिशन के सैकड़ों साधक

श्रीमद् राजचन्द्र मिशन के सैकड़ों साधक, मन की एकाग्रता और शांति के लिए किया...

डीसी-4 विमान नदी में हुआ दुर्घटनाग्रस्त 

  फेयरबैंक्स में तानाना नदी के क्षेत्र में डगलस डीसी-4 हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने...

क्या कांग्रेस ने 55 साल में किसी का सोना या मंगलसूत्र छीना?

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा आज वोटों के लिए...
error: Content is protected !!