HomeEconomyहरियाणा सरकार ने राशन डिपो होल्डर्स के कमीशन में की वृद्धि

हरियाणा सरकार ने राशन डिपो होल्डर्स के कमीशन में की वृद्धि

Published on

डिपो धारकों ने मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संवाद किये जाने के दौरान कमीशन बढ़ाने का अनुरोध किया था

चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने राज्य में राशन डिपो धारकों (ration depot holders) का कमीशन 1.50 रुपये से बढ़ाकर दो रुपये कर दिया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि डिपो धारकों ने मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग (video conferencing) के माध्यम से सीधे संवाद किये जाने के दौरान कमीशन बढ़ाने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने उनका यह अनुरोध स्वीकार कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि डिपो धारकों (Depot Holders) को केंद्र सरकार से मिलने वाले कमीशन में यदि विलम्ब होता है तो राज्य सरकार इसे भी अपनी ओर से वहन देगी। यह कमीशन बाद में केंद्र से इस मद में मिलने वाली राशि में समायोजित कर ली जाएगी।

खट्टर के अनुसार राशन बंटने के साथ ही तय वक्त पर डिपो धारकों (Depot Holders) को कमीशन मिलेगा। जितना राशन डिपो धारक बांटेंगे, उतना उनका कमीशन महीने के आखिर में उन्हें दे दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य में लगभग 32 लाख परिवारों को पीडीएस योजना (PDS Scheme) के तहत राशन का लाभ मिल रहा है। इनमें से 9434 दुकानों पर पीओएस मशीनों के माध्यम से उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य सरकार ने राशन वितरण की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन कर डिपो धारकों (Depot Holders) के साथ उपभोक्ताओं की परेशानियों को भी कम किया है। इससे फर्जी तरीके से राशन लेने की सम्भावनाएं भी समाप्त हो गई हैं। यहीं नहीं सरकार ने राशन की सूचना उपभोक्ताओं के मोबाईल फोन के साथ जोड़ दी है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

डिपो धारकों (Depot Holders) ने भी सरकार का इसके लिये आभार व्यक्त किया है। सरकार ने इसके अलावा राशन की सूचना को उपभोक्ताओं के मोबाइल के साथ जोड़ दिया है। अब राशन की दुकान पर सप्लाई पहुंचते ही उपभोक्ताओं को मोबाइल संदेश के माध्यम से राशन आने की जानकारी स्वतः ही मिल जाती है। मुख्यमंत्री के अनुसार महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार ने एक और कदम उठाया है, जिसके तहत यह तय किया है कि नई आवंटन व्यवस्था में उचित दर की 33 प्रतिशत दुकानें महिलाओं को दी जाएंगी। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश के हर राशन कार्डधारक को देश में कहीं भी राशन प्राप्त करने की सुविधा देने के लिए एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना चलाई है।

पहले रोजगार अथवा किसी अन्य कारण से अपने मूल निवास से दूर जाकर रहने वाले गरीब परिवारों को राशन नहीं मिल पाता था। अब देश का कोई भी नागरिक अपना आधार कार्ड दिखाकर कहीं भी किसी भी राशन डिपो (Depot Holders) से अपना राशन प्राप्त कर सकता है। उन्होंने डिपो धारकों (Depot Holders) से कहा कि वे भी गरीब प्रवासी परिवारों को इस सम्बंध में पूर्ण सहृदयता के साथ राशन प्रदान करें तथा प्रधानमंत्री के एक राष्ट्र- एक राशन कार्ड के प्रयास को सफल करें। उन्होंने डिपो धारकों से कहा कि यदि कोई गरीब व्यक्ति उनके पास आता है, जो किसी कारणवश छूट गया है, तो उसकी जानकारी सरकार को दें ताकि तुरंत उसका राशन कार्ड बनाया जा सके।

#ShahTimes

Latest articles

अमेरिका की लगातार टिप्पणियों पर भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के बैंक खातों को जब्त...

समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जौनपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

30 मार्च को बीआरपी मैदान जौनपुर में होगी महासभा  जौनपुर,(Shah Times)। समाज विकास क्रांति पार्टी...

जिनका खाता फ्रीज करना चाहिए था उनका तो किया नहीं! 

सवाल यह नहीं कि किसे कितना इलेक्टोरल बॉन्ड मिला। सवाल व्यवस्था का है कि...

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तीन सांसदों को हैट्रिक लगाने से रोका

दो पूर्व विधायक और एक उप विजेता को लोकसभा इलेक्शन लड़ने मौका दिया है। पटना,...

Latest Update

अमेरिका की लगातार टिप्पणियों पर भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के बैंक खातों को जब्त...

समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जौनपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

30 मार्च को बीआरपी मैदान जौनपुर में होगी महासभा  जौनपुर,(Shah Times)। समाज विकास क्रांति पार्टी...

जिनका खाता फ्रीज करना चाहिए था उनका तो किया नहीं! 

सवाल यह नहीं कि किसे कितना इलेक्टोरल बॉन्ड मिला। सवाल व्यवस्था का है कि...

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तीन सांसदों को हैट्रिक लगाने से रोका

दो पूर्व विधायक और एक उप विजेता को लोकसभा इलेक्शन लड़ने मौका दिया है। पटना,...

संजय लीला भंसाली की “हीरामंडी: द डायमंड बाजार“ का इंतजार हुआ खत्म

हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार वेश्याओं और उनकी जिंदगी को लेकर बुनी गई है। वर्ष...

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने के लिए काम करेगी आम आदमी पार्टी

दिल्ली पंजाब हरियाणा और गुजरात में अपने प्रत्याशी घोषित करने के बाद उत्तर प्रदेश...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल को क्यों नहीं मिली राहत ?

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की एक पीठ ने अरविंद केजरीवाल का पक्ष रख रहे...

हमारी टीम ने इस बार कड़ी मेहनत की है : सौरव गांगुली

Jaipur/संदीप शर्मा(Shah Times)। दिल्ली कैपिटल्स गुरुवार को अपने दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स से...

सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा को क्यों तोहफा पेश किया ? 

आईपीएल के आठवें मुकाबले में मुंबई इंडिया की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ...