भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर तक देश के 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है ।
New Delhi,(Shah Times) । देश के ज़्यादातर राज्यों से मानसून लगातार विदा हो रहा है। लेकिन जाते-जाते भी मानसून कुछ राज्यों में अपना रौद्र रूप दिखा रहा है।
इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर तक देश के 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं किस-किस दिन किन-किन राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार रविवार 6 अक्टूबर को 6 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल हैं।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार 7 अक्टूबर को 4 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है। इनमें केरल, तमिलनाडु के साथ-साथ तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक शामिल हैं।
आईएमडी के अनुसार 8 अक्टूबर को 11 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 9 अक्टूबर को जिन 11 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, उनमें लक्षद्वीप, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, तमिलनाडु, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय शामिल हैं।
गुरुवार 10 अक्टूबर को आईएमडी ने 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें लक्षद्वीप, केरल, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, असम और मेघालय शामिल हैं।
शुक्रवार, 11 अक्टूबर को जिन पांच राज्यों में बारिश होगी उनमें लक्षद्वीप, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय शामिल हैं।