पंजाब के लुधियाना से विधायक Gurpreet Gogi की गोली लगने से मौत, आत्महत्या या कुछ और संशय बरकरार…

बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से सामने आ रही है। लुधियाना पश्चिमी से AAP के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की सिर में गोली लगने से मौत हो गई।

लुधियाना (Shah Times): बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से सामने आ रही है। लुधियाना पश्चिमी से AAP के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की सिर में गोली लगने से मौत हो गई।

खुद को मारी गोली?

कयास हैं कि विधायक ने अपने ‘आप’ को गोली मारी है। ‘आप’ विधायक की मौत कैसे हुई, गोली अचानक कैसे चली या उन्होंने खुद अपने ‘आप’ गोली मारी या फिर किसी और ने गोली चलाई के बारे अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

डीसीपी जसकरण ने दी यह जानकारी

डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने ‘आप’ विधायक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें मृत अवस्था में डीएमसी अस्पताल लाया गया था। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

देर रात 12 बजे का है मामला

यह घटना देर रात 12 बजे की है। घटना से पहले उन्होंने हर रोज की तरह रात में खाना खाया था। पुलिस आयुक्त कुलदीप चहल और उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल डीएमसीएच में मौजूद हैं। ‘आप’ विधायक की मौत की वजह का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने कहा कि परिवार के सदस्यों के अनुसार उन्होंने खुद को गलती से गोली मार ली। उनके सिर में गोली लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। ‘आप’ विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और बेटी है। विधायक गोगी की मौत की पुष्टि लुधियाना ‘आप’ जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह मक्कड़ और पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने भी की है।