पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान के साथ दी गई आखिरी विदाई, पीएम समेत राष्ट्रपति भी रहे मौजूद

पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान के साथ दी गई आखिरी विदाई, पीएम समेत राष्ट्रपति भी रहे मौजूद
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगम बोध घाट पर हुआ।

नई दिल्ली (Shah Times): भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगम बोध घाट पर हुआ।

अंतिम यात्रा में शामिल हजारों लोग

इससे पहले कांग्रेस कार्यालय से निगम बोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। यात्रा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

कांग्रेस मुखालय में रखी गई थी देह

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार से पहले करीब एक घंटे तक कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता ने भी उनके अंतिम दर्शन किए। बता दें कि गुरुवार (26 दिसंबर) रात मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हुआ था।

बेटी ने दी मुखाग्नि

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया। बताया जा रहा कि मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के निगम बोध घाट पर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए पीएम मोदी निगम बोध घाट पहुंच गए हैं। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here