नई दिल्ली (Shah Times): आज खेल पुरस्कारों की घोषणा की गई है। यह घोषणा खेल मंत्रालय की और से की गई है। पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
17 जनवरी को दिये जाएंगे पुरस्कार
खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का एलान गुरुवार को कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगी। मनु और गुकेश के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।
इन्हे मिलेगा अर्जुन पुरस्कार
ज्योति याराजी – एथलेटिक्स
अन्नु रानी – एथलेटिक्स
नीतु – बॉक्सिंग
स्वीटी – बॉक्सिंग
वंतिका अग्रवाल – शतरंज
सलिमा टेटे – हॉकी
अभिषेक – हॉकी
संजय – हॉकी
जर्मनप्रीत सिंह – हॉकी
सुखजीत सिंह – हॉकी
राकेश कुमार – पैरा-आर्चरी
प्रीति पाल – पैरा-एथलेटिक्स
सचिन सरजेराव खिलारी – पैरा एथलेटिक्स
धर्मबीर – पैरा एथलेटिक्स
प्रणव सूर्मा – पैरा एथलेटिक्स
एच होकातो सेमा – पैरा एथलेटिक्स
सिमरन – पैरा एथलेटिक्स
नवदीप – पैरा एथलेटिक्स
थुलासिमाती मुरुगेसन – पैरा बैडमिंटन
नित्या श्री सुमाथी सिवान – पैरा बैडमिंटन
मनीषा रामदास – पैरा बैडमिंटन
कपिल परमार – पैरा जूडो
मोना अग्रवाल – पैरा निशानेबाजी
रुबीना फ्रांसिस – पैरा निशानेबाजी
स्वप्निल सुरेश कुसाले – निशानेबाजी
सरबजोत सिंह – निशानेबाजी
अभय सिंह – स्क्वाश
साजन प्रकाश – तैराकी
अमन सहवारत – कुश्ती
अर्जुन अवॉर्ड लाइफटाइम में हैं यह नाम
सुचा सिंह – एथलेटिक्स
मुरलीकांत राजाराम पेटकर – पैरा तैराक
34 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार
खेल रत्न के अलावा 34 खिलाड़ियों को 2024 में खेलों में उत्कृट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा जिसमें से एथलीट सुचा सिंह और पैरा तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को अर्जुन अवॉर्ड लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बेहतर कोचिंग देने के लिए पांच लोगों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा, जिसमें बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एगनेलो कोलाको को लाइफटाइम वर्ग में शामिल किया गया है। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा।