नई दिल्ली (Shah Times): करी पत्ता भारतीय किचन में खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि, हमारी स्किन और हमारे बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। करी पत्ते का वैज्ञानिक नाम है मुराया कोएनिजी है। इसे करी पत्ता, कड़ी पत्ता और मीठी नीम जैसे नामों से भी जाना जाता है। अंग्रेजी में करी पत्ते को करी लीफ भी कहते है। करी पत्ता खाने का स्वाद बढ़ाने का तो काम करता ही है साथ ही साथ अगर करी पत्ते को पानी उबालकर पिए तो इसके फायदे जानकर आप हैरान हो जाओगे। तो चलिए जानते हैं करी पत्ते का पानी पीने के फायदे?
करी पत्ते की भारतीय किचन में अहम भूमिका है। इसका रेसिपीज में स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फ्रेश करी पत्ते में एक अलग खूशबू होती है। लेकिन, आप इसे स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो फ्रिज में या सूखा कर रख सकते हैं। करी पत्ते में मैग्नेशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर और विटामिन जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदगार है। तो चलिए जानते हैं कैसे करें करी पत्ते का सेवन?…
करी पत्ते का पानी पीने से मिलने वाले फायदे?
वजन घटाने में सहायक
करी पत्ते में डाइक्लोरोमेथेन, एथिल एसीटेट और महानिम्बाइन जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। इन तत्वों में वजन घटाने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं। जिनका सेवन करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट करी पत्ते के पानी का सेवन कर सकते हैं।
लिवर के लिए फायदेमंद
करी पत्ते में टैनिन और कारबाजोले एल्कलॉइड जैसे तत्व मौजूद होते हैं। माना जाता है कि करी पत्ते में हेप्टोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।
स्कीन के लिए फायदेमंद
करी पत्ते के पानी का सेवन स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ये स्कीन को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने में मददगार है। जो हमारी स्क्रीन के लिए बेहद अच्छा होता है।
शुगर लेवल कंट्रोल करना
करी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं। जो शुगर लेवल को कम करने का काम करता है। करी पत्ते के पानी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।