भारतीय खाने में अगर देसी घी का इस्तेमाल नहीं किया जाता तो खाना अधूरा सा लगता है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो लोग खाना बनाने से लेकर खाना खाने तक देसी घी का उपयोग करते हैं। लोगों का मानना है कि की खाने से शरीर मजबूत होता है।
नई दिल्ली (Shah Times): भारतीय खाने में अगर देसी घी का इस्तेमाल नहीं किया जाता तो खाना अधूरा सा लगता है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो लोग खाना बनाने से लेकर खाना खाने तक देसी घी का उपयोग करते हैं। लोगों का मानना है कि की खाने से शरीर मजबूत होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गुनगुनी पानी के साथ देसी घी का सेवन करने से हमारे शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं?
आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान ऐसा हो गया है जिसकी वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ता है। स्किन से लेकर के कई तरह की हेल्थ प्रॉबलम्स आज के समय में लोगों को परेशान रखती हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आपको ऐसी चीजों को सेवन करने की सलाह दी जाती है जो आपको शरीर को अंदर से मजबूत बनाएं और आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट भी करें।
बता दें कि भारतीय खाने में देसी घी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुनगुने पानी में एक चम्मच देसी घी का सेवन आपको कई तरह के लाभ दिला सकता है। बता दें कि आर्युवेद में भी इस खास ड्रिंक का जिक्र किया गया है।
गुनगुने पानी में देसी घी मिलाकर पीने से मिलने वाले फायदे
पाचन तंत्र में सुधार
गुनगुने पानी के साथ घी पीने से आंतों की सफाई होती है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है।
शरीर की ऊर्जा बढ़ाता है
घी शरीर को ताकत और स्फूर्ति प्रदान करता है। यह शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देता है।
स्किन चमकदार होना
घी में मौजूद फैटी एसिड त्वचा को भीतर से पोषण देकर उसे चमकदार और मुलायम बनाते हैं।
पीरियड्स में राहत
महिलाओं के लिए यह नुस्खा खासतौर पर लाभकारी है। घी हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। जिससे पीरियड्स में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलती है।
डिटॉक्सिफिकेशन
गुनगुने पानी और घी का यह मिश्रण शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है और लीवर को साफ करता है।