कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित होता है आंवले का सेवन करना?

नई दिल्ली (Shah Times): विटामिन सी से भरपूर आंवला हमारे लिए सुपर फूड कहलाता है। वाला हमारे बालों से लेकर हमारी स्किन और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इतने गुणों से भरपूर आवंला का सेवन करना सभी के लिए फायदेमंद साबित नहीं होता है। चलिए लिए जानते हैं आंवले का सेवन किन-किन लोगों को नहीं करना चाहिए?

 

विटामिन सी से भरपूर आंवला आपके बालों और स्किन हेल्थ के लिए बेहद लाभदायी होता है। आंवला हमारी इम्यूनिटी को बू्सट करने से लेकर वेट लॉस करने में भी मदद करता है। आर्युवेद में भी आंवला का इस्तेमाल किया जाता है और यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कई लोग आंवले का सेवन कच्चा करते हैं तो कुछ लोग इसके जूस का सेवन करते हैं। खाली पेट इसका सेवन करना अच्छा माना जाता है। लेकिन आंवले का सेवन हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम और इसकी अम्लीय प्रवृत्ति खाली पेट नुकसान पहुंचा सकती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं किन लोगों को कच्चे आवाले का सेवन नहीं करना चाहिए?

किन लोगों को नहीं करना चाहिए कच्चे आवाले का सेवन?

ब्लड शुगर कम होने पर

जिन लोगों को लो ब्लड शुगर की समस्या होती है उन्हें आंवले का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। बता दें कि आंवले का सेवन ब्लड शुगर को कम करता है। लेकिन जिन लोगों का बीपी पहले से लो हो उनको आंवला नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल्स को और भी ज्यादा कम कर सकता है जिससे समस्या बढ़ सकती है।

एसिडिटी होने पर

आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. इसका एसिडिक नेचर एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकता है। खासकर अगर आप खाली पेट आंवले का सेवन करते हैं तो जिन लोगों को एसिडिटी, जी मिचलाना और हार्टबर्न की समस्या होती हैं उनको इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

सर्जरी होने वाली हो

जिन लोगों की कुछ ही दिनों में सर्जरी होने वाली है उन्हें भी आंवले का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। आंवले का सेवन ब्लीडिंग की समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि इस दौरान इस फल से दूरी बना ली जाए।

ड्राई स्कैल्प की समस्या होने पर?

जिन लोगों जो डैंड्रफ, ड्राई स्कैल्प और सिर की खुजली की समस्या होती हैं उनकों भी आंवले का सेवन करने से बचना चाहिए। आंवला इन सभी दिक्कतों को बढ़ा सकता है। साथ ही, आंवले के सेवन से आपको डिहाइड्रेशन की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको आंवले का सेवन करने से बचना चाहिए।