कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान, बीजेपी को लेकर कह दी बड़ी बात

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान, बीजेपी को लेकर कह दी बड़ी बात
प्रधानमंत्री मोदी ने 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र का दौरा किया था, इस दौरान उन्होंने ठाणे में कहा था, ‘कांग्रेस और उनके सहयोगियों का एक ही मिशन है- बांटो और सत्ता में रहो। कांग्रेस को अर्बन नक्सल गैंग चला रहे हैं। वह देश विरोधियों के साथ खड़ी है।’

नई दिल्ली (Shah Times): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आज एक बड़ा बयान सामने आया है। खड़गे ने भाजपा को आतंकवादियों की पार्टी कहा है। खड़गे ने कहा कि PM मोदी की आदत है कि वो हमेशा कांग्रेस को अर्बन नक्सल पार्टी बताते हैं, लेकिन उनकी पार्टी क्या है? भाजपा आतंकवादियों की पार्टी है, जो लिंचिंग में शामिल रहती है। मोदी को ऐसे आरोप लगाने का हक नहीं है।

5 अक्टूबर मोदी ने दिया था बयान

प्रधानमंत्री मोदी ने 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र का दौरा किया था, इस दौरान उन्होंने ठाणे में कहा था, ‘कांग्रेस और उनके सहयोगियों का एक ही मिशन है- बांटो और सत्ता में रहो। कांग्रेस को अर्बन नक्सल गैंग चला रहे हैं। वह देश विरोधियों के साथ खड़ी है।’

मोहन भागवत ने दिया था बयान

जो विकासवादी लोग हैं, उन्हें अर्बन नक्सल कहा जा रहा है। ये मोदी की आदत है। उनकी खुद की पार्टी आतंकवादियों की है। लिंचिंग करती है, लोगों को पीटती है। शेड्यूल कास्ट के लोगों पर पेशाब करती है। आदिवासियों का रेप करती है। ऐसा करने वालों का सपोर्ट भी करती है। वो दूसरों पर आरोप लगाते हैं। उनको ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है।

नड्डा ने कहा था- राहुल गांधी अर्बन नक्सल की भाषा बोलते हैं

5 अक्टूबर को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि कांग्रेस वो पार्टी है जो आजादी की लड़ाई लड़ने आई थी। गांधी जी ने कहा था कि आजादी की लड़ाई के बाद कांग्रेस पार्टी को खत्म कर देना चाहिए, लेकिन सत्ता के लालच में आप कांग्रेस पार्टी चलाते रहे और आपकी यात्रा बाएं से दाएं, दाएं से बाएं हो गई। राहुल गांधी आजकल अर्बन नक्सल और देश को बांटने वाले लोगों की भाषा बोलने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here