HomeDelhiएनसीआर में लुकाछिपी के बीच बरस सकते हैं बादल

एनसीआर में लुकाछिपी के बीच बरस सकते हैं बादल

Published on

नई दिल्ली,( शाह टाइम्स)। एनसीआर( NCR) में बुधवार सुबह से जारी सूरज की लुकाछिपी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के वजह गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम के ‘ठंडे’ मिजाज से चिलचिलाती धूप और लू से परेशान राष्ट्रीय राजधानी वाले राहत महसूस कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे आज उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में वर्षा, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिससे यहां गुरुवार तक अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। पिछले तीन दिनों से दिल्ली और पूरे उत्तर भारत के कुछ हिस्से लू की चपेट में हैं, जिससे कुछ स्थानों पर तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
मौसम अधिकारियों ने कहा कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से 24 मई से गर्म मौसम की स्थिति से राहत मिल सकती है। इस स्थिति में तीन से चार दिनों तक हल्की वर्षा और बादल छाए रहने के आसार हैं।

दिल्ली का मुख्य मौसम केन्द्र सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि एक दिन पहले 43.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 27.3 डिग्री सेल्सियस था।
इसके अलावा, नजफगढ़ में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह राजधानी का सबसे गर्म स्थान बन गया। नरेला में 45.3 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 45.8 डिग्री सेल्सियस और पूसा में 45.8 डिग्री सेल्सियस में भी लू की स्थिति दर्ज की गई। फिलहाल, 23 मई को झारखंड के लिए गर्म लहर चलने की चेतावनी दी गयी थी।
मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 23 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आने से राज्य में अगले तीन से चार दिनों तक व्यापक वर्षा होने के अनुमान हैं।

अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं जबकि हिमाचल प्रदेश में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के अनुमान हैं। इसी अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित,बलूचिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पंजाब, दक्षिण हरियाणा से जुड़े पंजाब के क्षेत्रों और उत्तरी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के आसार हैं। दिल्ली एनसीआर में भी आज और कल आंधी आने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने के आसार हैं, जिसके बाद, दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने अनुमान हैं।

विभाग ने 23 और 24 मई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम बंगाल की दक्षिण खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज़ रफ्तार से आंधी आने की चेतावनी दी है।

Delhi,meteorological department,NCR, Shah Times,शाह टाइम्स

Latest articles

Latest Update

नहर में नहाने गए तीन नाबालिगों की डूबने से मौत

नई दिल्ली/सफदर अली (Shah Times) । भलस्वा डेयरी की श्रद्धानंद कॉलोनी में रहने वाले...

मतदान की तैयारी पूरी थम गया प्रचार

नवीन मंडी स्थल से आज रवाना होगी पोलिंग पार्टिया मुजफ्फरनगर ,नदीम सिद्दीकी,(Shah Times।) पहले चरण...

अंतरात्मा की आवाज पर वोट करें किसान: चौधरी नरेश टिकैत

मुजफ्फरनगर,नदीम सिद्दीकी(Shah Times)। सिसौली में भारतीय किसान यूनियन की विशेष किसान मासिक पंचायत...

पिछड़ा,दलित, अल्पसंख्यक करेगा एनडीए का सफाया 

गाजियाबाद ,(Shah Times)। समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को दावा किया...

अमेरिका ने ईरान पर नए बैन लगाने का किया ऐलान 

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका आगामी...

102 लोकसभा सीटों के लिए आज शाम थम जाएगा प्रचार का शोर

उत्तर प्रदेश की जिन 8 सीटों पर मतदान होने वाले हैं, उनमें सहारनपुर, कैराना,...

क्रिकेट अकादमी में खिलाड़ी की क्रिकेट गेंद लगने से मौत 

क्रिकेट अकादमी में एक खिलाड़ी की क्रिकेट का अभ्यास करने के दौरान गेंद लगने...

मुजफ्फरनगर के सीआईएसएफ जवान की सड़क हादसे में मौत,परिवार में कोहराम

रोहित बालियान 2009 में सी आई एस एफ में तैनात हुआ था।तथा दिल्ली में...

UPSC के एग्जाम के नतीजों का ऐलान,आदित्य श्रीवास्तव टॉपर

भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव को पहला स्थान दूसरा स्थान अनिमेष...
error: Content is protected !!