इस फल की पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाने से मिलते हैं शरीर को कई लाभ

Leaf

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अक्सर पत्तेदार मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे करी पत्ता,तेज पत्ता आदि। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि किसी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए फलों के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। मगर फलों की पत्तियां हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। जिनका हम सुबह उठकर खाली पेट सेवन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किस फल की पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाने से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं।?

हम जिन पत्तियों की बात कर रहे है, वो हैं अमरूद के पत्ते। अगर सुबह के समय खाली पेट अमरूद के पत्ते चबाएं जाएं तो इससे शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। इन पत्तों में विटामिन सी, विटामिन ए, पौटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेहत पर अच्छा असर दिखाते हैं। आइए जानते है अमरूद के पत्ते चबाने पर सेहत को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

अमरूद के पत्ते चबाने के फायदे

पाचन बेहतर बनाने में सहायक

अमरूद के पत्ते चबाने पर गट हेल्थ अच्छी रहती है। इन पत्तों के फायदे पेट को मिलते हैं। हाई फाइबर होने के चलते इन पत्तों को खाने पर कब्ज की दिक्कत नहीं होती है। इसके अलावा, अपच जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं।

इम्यूनिटी मजबूत होना

सुबह खाली पेट अमरूद के पत्ते चबाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करती है और रोगमुक्त रखती है। ऐसे में अमरूद के पत्ते शरीर को विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स देते हैं जिससे इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है।

मुंह की बदबू होती है दूर

अमरूद के पत्तों का सेवन मुंह से आने वाली बदबू को दूर रखता है। इन पत्तों को बासी मुंह रोजाना चबाया जा सकता है। ये पत्ते खाली पेट भी खाए जा सकते हैं। मुंह की बदबू ही नहीं बल्कि दांतों में होने वाली दिक्कतें दूर रहने में भी इन पत्तों के फायदे मिलते हैं।

वज़न कम करने में मददगार

बढ़ते वजन को कम करने के लिए भी अमरूद को पत्ते मददगार साबित हो सकते हैं। अमरूद के पत्ते मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और वजन घटाने में असर दिखाते हैं। इन पत्तों की हर्बल टी बनाकर भी पी जा सकती है, जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

अमरूद के पत्ते गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करते हैं और अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। इन पत्तों का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए बेहद अच्छा साबित होता है।

 

डायबिटीज के मरीजों को भी इन पत्तों से फायदा मिलता है। इन पत्तों को चबाने पर ब्लड शुगर लेवल्स कम होने लगते हैं। इसके अलावा, ब्लड शुगर को रेग्यूलेट करने में भी अमरूद के पत्तों का सेवन फायदेमंद होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here