लुधियाना (राजकुमार शर्मा) । गत दिवस लुधियाना में करोड़ों की लूट (loot of crores) में पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई है। जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने इस लूट में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जनकारी के मुताबिक लुधियाना में ATM कैश वाली CMS कंपनी में 8.49 करोड़ की लूट को पुलिस ने 60 घंटे में ही सुलझा लिया है।
https://shahtimesnews.com/police-raid-on-fake-medicines-warehouse-caught-one/
बताया जा रहा है कि इस वारदात में 10 लोगों में से पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के DGP गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने खुद ट्वीट (Tweet) कर दी है। पुलिस ने इसने बड़ी मात्रा में समान भी बरामद किया है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि अभी मामले की जांच जारी है।
सूत्रों अनुसार मिली जानकारी के अनुसार इस लूट को अंजाम CMS कंपनी का ड्राइवर ही इस लूट का मास्टरमाइंड (Heist Mastermind) है। उसने मनप्रीत कौर (Manpreet Kaur) नाम की महिला के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। ड्राइवर जल्दी अमीर होना चाहता था। इसलिए मनप्रीत ने लूट के लिए दूसरे लोग तैयार किए। ड्राइवर कंपनी का है, इसलिए किसी तरह की रेकी की जरूरत नहीं पड़ी।