पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर लारेंस के 7 गुर्गों को हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर लारेंस के 7 गुर्गों को हथियारों सहित गिरफ्तार
आरोपियों से 5 पिस्तौल 32 बोर व आठ कारतूस व मैगजीन मिली है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मोगा पुलिस ने आरोपियों को दबोचा है।

चंडीगढ़ (Shah Time): पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता। गौरतलब है की पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के सात सदस्यों को हथियार सहित काबू किया है। इसे विदेशी मूल के हैंडलर जग्गा धूरकोट द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था।

आरोपियों से 5 पिस्तौल 32 बोर व आठ कारतूस व मैगजीन मिली है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मोगा पुलिस ने आरोपियों को दबोचा है।

बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

पंजाब पुलिस के मुताबिक यह गिरोह राज्य में डकैती की योजना बनाकर लोगों से पैसे ऐंठने में शामिल था। वहीं, पुलिस अब इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पड़ताल करने में जुटी हुई है। साथ यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह के सदस्यों ने अब तक कितने लोगों को हथियार मुहैया करवाए हैं। इससे पहले इस तरह के गिरोह मोहाली, खन्ना, रोपड़ और लुधियाना पुलिस भी पकड़ चुकी है।

यह है पूरा मामला

मोगा के सीआईए स्टाफ ने विदेश में बैठे गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गा गैंग के सात लोगों को 5 देसी पिस्टल 32 बोर, 7 मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक जगदीप सिंह जग्गा लारेंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखता है और यह विदेश से व्यापारियों को रंगदारी के लिए फोन करता था और पैसे न मिलने पर अपने साथियों की मदद से उनके घर के बाहर गोलियां चलवाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here