छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, हमले में 9 जवान हुए हैं शहीद

नई दिल्ली (Shah Times): छत्तीसगढ़ के बीजापुर से दुखद खबर सामने आ रही है। बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में 9 जवानों की शहादत की खबर सामने आ रही है।

वाहन के उपर हुआ हमला

एक वाहन में डीआरजी जवान सवार थे, जिसे निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. बताया जा रहा है कि विस्फोटक लदे वाहन को सुरक्षाबलों के काफिले के पास आकर विस्फोट किया गया, जिससे वाहन के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

यह है पूरा मामला

वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया है। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं जिसके चलते नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है।

बढ़ों भी सकती है शहीदों की संख्या

मिली जानकारी के मुताबिक जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे। फोर्स ने पखांजूर ऑपरेशन में रविवार को पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद आज जवान वापस लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आठ जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों को विमान से बस्तर लाया जाएगा इसके बाद वहां से रायपुर लाने की तैयारी है। घायल जवानों और बलिदान हुए जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है। छह से ज्यादा वाहनों में अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। दंतेवाड़ा से अतिरिक्त बल रवाना किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here