बीजेपी को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल

बीजेपी को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल
बीजेपी को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल
अशोक तंवर हिसार से लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 5 अक्तूबर 2019 को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे आप में शामिल हो गए थे।

चंडीगढ़ (Shah Times) चुनाव से पहले ही बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद अशोक तंवर ने महेंद्रगढ़ के गांव बवानिया में कांग्रेस ज्वाइन कर ली। राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

पहले ही रह चुके हैं सांसद

अशोक तंवर हिसार से लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 5 अक्तूबर 2019 को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे आप में शामिल हो गए थे।

आप छोड़ बीजेपी में हुए थे शामिल

वे आप के हरियाणा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष थे। फिर उन्होंने आप भी छोड़ दी थी। आप से इस्तीफा देने के पीछे का कारण कांग्रेस-आप के गठबंधन को बताया था। इसके बाद जनवरी 2024 में तंवर भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उन्हें सिरसा से टिकट दिया था। वे हार गए थे।

राहुल के करीबी माने जाते थे तंवर

अशोक तंवर ने साल 2022 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप का दामन थामा था। इससे पहले वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी में थे। टीएमसी से पहले वह कांग्रेस में थे, जहां उन्होंने एक लंबी पारी खेली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here