
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने पार्श्वगायक अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की तारीफ की और कहा कि उनकी आवाज मनमोहक है।
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों सोनी टीवी (Sony TV) पर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ (Kaun Banega Crorepati 15) को होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान एक प्रतिभागी से एक गाना सांवरे की पहचान करने से जुड़ा सवाल पूछा गया। दिए गए विकल्प में सोनू निगम (Sonu Nigam), उदित नारायण (Udit Narayan), अरिजीत सिंह और जावेद अली (Arijit Singh and Javed Ali) का नाम शामिल था। सही उत्तर अरिजीत सिंह है।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
अमिताभ बच्चन ने कहा, सांवरे गाना फिल्म फैंटम से लिया गया था।अरिजीत सिंह एक अद्भुत सिंगर हैं। उनकी आवाज मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं।