आजकल लोग जागरूक हो गए हैं और योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना लिया है। लेकिन कुछ लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि योग करने के बाद खाना चाहिए या योग से पहले।
~ Neelam Saini
New Delhi, (Shah Times) । आज कल हमारा शरीर बीमारियों का घर बनता जा रहा है। छोटी छोटी उम्र में बच्चे घातक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन्ही बीमारियों से बचने के लिए और अपने आपको फिट रखने के लिए हमें प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए साथ ही साथ खाने पीने का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। वैसे आज कल लोग जागरूक हो गए हैं और योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बना लिया। लेकिन कुछ लोगों के मन ये सवाल उठता है कि योग करने के बाद या योग से पहले खाना चाहिए या नहीं।
चलिए आज हमको बताने वाले हैं की योग करने से पहले कुछ खाना चहिए या नहीं। अधिकांश लोग वास्तव में योग के दौरान कुछ खाना पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि खाना खाने के बाद आसन करने के दौरान वे असहज महसूस करते हैं, खासतौर पर मुड़ने और पीछे झुकने वाले आसनों में दिक्कत होती है। इसलिए योगाभ्यास से कम से कम दो या तीन घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए।
हमे अपने दिन की शुरूआत प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे दही और ड्राई फ्रूट्स, दलिया, स्मूदी, अंडे, घर का बना प्रोटीन बार, प्रोटीन शेक आदि का सेवन करना चाहिए। अगर आप शाम के समय योग करते हैं तो योग से एक घंटा पहले हल्का नाश्ता ले सकते हैं। जैसे, आप खाने में उबली हुई सब्जियां, सलाद या नट्स शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और यह ज्यादा हैवी भी नही होता है।
आपकों बता दें कि हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत साल 2015 से हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को इंटरनेशनल योगा डे या योग डे भी कहा जाता है। योग करने से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है।योग आसन से न सिर्फ शरीर को शक्ति मिलती है बल्कि, मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। योग स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग का प्रचार करता है। अगर आप नियमित रूप से योगाभ्यास करते हैं तो आपको यह बात पता होगी की किसी भी आसन को सही ढंग से करने के लिए शरीर में ताकत की जरूरत होती है, इसलिए हमे अपने खाने का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए और भरपेट भोजन करना चाहिए।