Ratan Tata के बाद अब किसके कंधों पर होगी जिम्मेदारी, जानिए जानिये कौन होगा वारिस ?

Ratan Tata के बाद अब किसके कंधों पर होगी जिम्मेदारी, जानिए जानिये कौन होगा वारिश ?
उत्तराधिकारी की रेस में पहला नाम नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से जन्मे नोएल टाटा (Noel Tata) रतन टाटा के सौतेले भाई का है।

मुजफ्फरनगर (Shah Times): टाटा समूह की विशालता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आज इसके तहत 29 लिस्‍टेड कंपनियां आती हैं। लिस्‍टेड कंपनियां जो कि शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो चुकी हैं और उनका हर आंकड़ा आम पब्लिक के सामने मौजूद है। इन सभी 29 कंपनियों का कुल मार्केट कैप देखें तो 20 अगस्‍त, 2024 तक करीब 403 अरब डॉलर यानि करीब 33.7 लाख करोड़ रुपये बताई जाती है।

आईआईएफएल वेल्‍थ हुरुन इंडिया रिच लिस्‍ट 2022 के अनुसार, उनकी कुल नेटवर्थ महज 3,800 करोड़ रुपये बताई जाती है। एक साल पहले यानी 2021 में उनकी कुल संपत्ति सिर्फ 3,500 करोड़ रुपये बताई गई थी। ऐसे में देखा जाए तो उनकी कुल संपत्ति कंपनी की कुल संपत्ति के मुकाबले 0.50 फीसदी भी नहीं है।

देश के जानेमाने बिजनेसमैन और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन के बाद अब अब यह सवाल हर किसी के मन में है कि टाटा समूह का अगला वारिश कौन होगा ? यह सवालृ इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि रतन टाटा आजीवन अविवाहित रहे। रतन टाटा की कुल संपत्ति लगभग 3800 करोड़ रुपए बताई जाती है।

उत्तराधिकारी की रेस में पहला नाम नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से जन्मे नोएल टाटा (Noel Tata) रतन टाटा के सौतेले भाई का है।

यह पारिवारिक बंधन नोएल टाटा को टाटा की विरासत हासिल करने के मामले में पहले नंबर पर रखता है। लेकिन, उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए उनके 3 बच्चों में से किसी एक को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

रतन टाटा ने अपना उत्तराधिकारी किसी को नहीं बनाया था। ऐसे में उनके ट्रस्ट ट्रस्टियों में से ही किसी को अध्यक्ष चुना जाएगा। टाटा समूह के 2 प्रमुख ट्रस्ट हैं- सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट।

इन 2 ट्रस्टों की संयुक्त रूप से टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस में लगभग 52 फीसदी हिस्सेदारी है। टाटा संस की टाटा समूह की कंपनियों का संचालन करता है। यह समूह विमानन से लेकर एफएमसीसी तक के पोर्टफोलियो को संभालता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here